रांची:राजधानी रांची के टाटीसिलवे इलाके में 13 जून को एक मेडिकल स्टोर पर फायरिंग किया गया था। अपराधी मेडिकल स्टोर संचालक से रंगदारी वसूलने और दहशत फैलाने के लिए जानलेवा हमला किया था, लेकिन इस फायरिंग में मेडिकल स्टोर संचालक बाल-बाल बच गए थे। इस मामले को लेकर टाटीसिलवे थाने में एफ आई आर दर्ज किया गया था। जिसके बाद रांची पुलिस ने मामले की जांच करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम राजू कुमार गुप्ता, नव नेहाल सिंह और अभिषेक रंजन है। इसके अलावे रांची पुलिस ने एक पिस्टल, एक गोली, मोबाइल और बाइक बरामद किया है।
Related Articles
Check Also
Close