रांची: आज आजसू पार्टी रांची महानगर ने शहर के समस्यायों से जुड़ी मांगों को लेकर नगर आयुक्त,नगर निगम रांची को सौंपा ज्ञापन।
मांगे मुख्य रूप से यह है कि
१: डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया के बढ़ते प्रकोप के अविलंब रोकथाम के लिए नालियों की साफ सफाई, ब्लीचिंग, फॉगिंग की उचित व्यवस्था की जाय।
३: शहर, गलियों के सड़को पर हुए गड्ढों में स्टोन डस्ट भरने की व्यवस्था की जाय या सड़को को पुरी तरह से दुरुस्त किया जाय जिससे आवागमन सुगम एवं सुरक्षित हो सके।
२: हालिया बारिश से शहर में जलजमाव के कारण सड़को पर चलना दुभर हो चुका है सड़कों और गड्ढों में फर्क करना मुश्किल हो गया है कई अप्रिय घटनाएं घट चुकी है लोग दुर्घनाग्रस्त हो रहे हैं जलनिकासी का प्रबंध कर उचित समाधान किया जाय।
३: दुर्गा पुजा को देखते हुए शहर के गली मोहल्लों सहित सभी स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त किया जाय क्योंकि इस त्योहार के समय गली मोहल्लों के अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व छिनतई, छेड़छाड़ आदि अप्रिय घटनाओं को अंजाम देते हैं। गली मोहल्लों में स्ट्रीट लाइट दुरुस्त रहने से हमारे शहर की माताएं बहनें एवं आम नागरिक सुरक्षित महसूस करेगें।
४: शहर के कई क्षेत्रों में सप्लाई पानी में गंदगी की शिकायतें आ रही है एवं सप्लाई का कोई समय निश्चित नहीं है। शहर के आम जनजीवन को निश्चित समय पर स्वच्छ पेय जल की उचित व्यवस्था की जाय।
उपरोक्त मांगों पर नगर आयुक्त ने उचित समाधान करने का भरोसा दिलाया। ज्ञापन देने में मुख्य रूप से रांची महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिन्हा, वरीय उपाध्यक्ष सुनील यादव,बंटी यादव,महासचिव रमेश गुप्ता,उपाध्यक्ष बिरेंद्र प्रसाद, राकेश कुमार सिंह, संगठन सचिव अमित वर्मा, सचिव अभिषेक राज नायक, अजय भारत, सूरज गुप्ता, आदि शामिल हुए।