![](https://jharkhandnewsroom.com/wp-content/uploads/2023/11/bjp-780x470.jpg)
रांची: 15 नवंबर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उलिहातू पहुंच रहे हैं। जहां वे बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री जी खूंटी में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने केलिए आज भाजपा के 10जिलों के जिलाध्यक्ष,प्रदेश पदाधिकारी,जिला पधाधिकारी एवम मोर्चों के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। जिला भाजपा कार्यालय खूंटी में आयोजित बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष एवम विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय,विधायक सीपी सिंह,नवीन जायसवाल,कोचे मुंडा,समरी लाल ,सुबोध सिंह गुड्डू, काजल प्रधान,मुनेश्वर साहू,रीता मिश्रा,शिवपूजन पाठक,प्रतुल शाहदेव,सरोज सिंह,योगेंद्र प्रताप सिंह अशोक बड़ाइक,राजीव रंजन मिश्र,रमेश सिंह, शोभा यादव,राजश्री जयंती,राजेंद्र केसरी,केके गुप्ता,वरुण साहू, रागिनी सिन्हा, नीरज सिंह ,पंकज सिन्हा,संदीप वर्मा,मुनचुन राय,मनोज मिश्र,सत्यनारायण सिंह,गुरविंदर सिंह सेठी, कमाल खान,सोना खान,बबन गुप्ता ,पवन साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू ने एवम धन्यवाद ज्ञापन लक्ष्मण बड़ाइक ने किया। मंचस्थ अतिथियों का स्वागत खूंटी ,रांची, महानगर,ग्रामीण,सिमडेगा,लोहरदगा,जमशेदपुर महानगर,पूर्वी पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां के जिलाध्यक्ष गण ने किया। खूंटी जिलाध्यक्ष शेखर गुप्ता ने स्वागत भाषण किया। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनजाति समाज के सर्वांगीण विकास,उनके मान सम्मान केलिए संकल्पित हैं। उन्होंने झारखंड के धरती पुत्र महान शहीद भगवान बिरसा मुंडा को नमन करने केलिए उनके जन्म स्थान उलिहातु पहुंच रहे हैं। कहा कि यह बताता है कि जनजाति समाज के गौरव,कल्याण एवम उनके मान सम्मान केलिए भाजपा कितनी संकल्पित ,और समर्पित है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अटल जी के नेतृत्व में उनकी जयंती पर राज्य का गठन किया और अब मोदी सरकार ने उनकी जयंती को जनजाति गौरव दिवस घोषित किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की इस यात्रा को ऐतिहासिक बनाने केलिए कार्यकर्ता जूट जाएं। हर गांव से लोग प्रधानमंत्री को सुनने पहुंचे । हम प्रधानमंत्री के संदेश को लेकर घर घर जाएं। कहा कि 15नवंबर की खूंटी में भगवान बिरसा मुंडा को नमन करने जनसैलाब उमड़ पड़ेगा।जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने केलिए उत्साहित है। उन्होंने लोगों को तैयारी की दृष्टि से आवश्यक निर्देश दिए। प्रदेश उपाध्यक्ष एवम विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि आजाद भारत में पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं जो भगवान बिरसा की जन्मस्थली उलिहातु आ रहे हैं। कहा कि जनजाति समाज आज गौरवान्वित महसूस कर रहा। कहा कि भाजपा ही जनजातियों के कल्याण की चिंता करती है। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजाति गौरव दिवस घोषित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें विश्वस्तरीय पहचान दिया।उनके त्याग और बलिदान को स्वर्णाक्षरों में अंकित कर दिया। कहा कि खूंटी की धरती ने भगवान बिरसा मुंडा,गया मुंडा,जयपाल सिंह मुंडा जैसे विभूतियों को जन्म दिया है। कहा कि खूंटी की जनसभा में अपार जनसमूह प्रधानमंत्री को सुनने केलिए उत्साहित है। उन्होंने कहा कि खूंटी के जनप्रतिनिधि के नाते वे स्वयं को भी गौरवान्वित महसूस कर रहे।