रांची:झारखंड में धौनी की एक तस्वीर ने खलबली मचा दी है,दरअसल महेंद्र सिंह धौनी की ये तस्वीर भाजपा नेताओं के साथ मुलाकात की है,
झारखंड भाजपा प्रमुख नेताओं ने गुरुवार को रांची में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ मुलाकात की,यह मुलाकात रांची एयरपोर्ट पर हुई है,जिसकी तस्वीरें सामने आने के बाद अटकलबाजियों का दौर शुरू हो गया है.फोटो में राज्यसभा सांसद और झारखंड प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दीपक प्रकाश,रांची के विधायक सीपी सिंह और कांके के भाजपा विधायक समरी लाल धोनी के साथ बैठक करते भी दिख रहे हैं।
एमएस धोनी के राजनीति में संभावित प्रवेश को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं, लेकिन बीजेपी नेताओं के साथ उनकी इस बैठक का उद्देश्य अभी तक स्पष्ट नहीं हुई है।