रांची: प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय अल्पसंख्यक अधिकार दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हुसैन खान ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार में अल्पसंख्यक समस्याओं की उपेक्षा हो रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि हर हाल में अल्पसंख्यकों को संवैधानिक अधिकार दिला कर रहूंगा। इस समारोह में पंजाबी, ईसाई, जैन, बौद्ध और मुस्लिम समाज के लोगो ने शिरकत कर आपसी भाईचारे सामजिक तानाबाना को मजबूत करने की पेश की है। अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने कहा कि गठबंधन की सरकार अल्पसंख्यकों की समस्याओं के प्रति गंभीर हैं हर योजनाओं का लाभ मिला रहा हैं और जो कार्य नहीं हुआ वह इसी सरकार में कार्य किया जायेगा।
अल्पसंख्यकों को अपने आपको मजबूत करो ताकि आप ताकि आप दूसरों को ताकत दे सके : राजेश ठाकुर
आज देश खतरनाक दौर से गुजर रहा हैं, आज अल्पसंख्यक को बूरी नजर से देखा जा रहा है। देश में नफरत बढ़ाई जा रही है हम लोग को एक होने की जरूरत है एकता में ही बल हैं। केन्द्र सरकार अल्पसंख्यक को पूछ नहीं रहीं उनके साथ भेदभाव किस कदर कर रहीं वह हमसब रोज देखते हैं। आज देश में पदाधिकारी को भी चिंता करने की जरूरत है वह अपना काम को इमानदारी से करने की जरूरत है। कांग्रेस पार्टी के सभी अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं को हर घर जा कर सभी समुदायों को जोड़े।
सरकार के खिलाफ विरोध करे तो खालिस्तानी का टेग देते है: डॉ एस एस सिंह
वहीं अपने भाषण में डॉ एस एस सिंह ने कहा कि समानवाद से देश का भला होगा, केन्द्र सरकार को हर नागरिकों की एक बराबर से देखना होगा बिना भेदभाव किए हुए। पिछले कुछ सालों से इस देश में अलग महसूस कर रहा हूं। अगर सत्ता पक्ष के खिलाफ उनकी नीतियों का विरोध करे तो विदेशी और खालिस्तानी का नाम दे दिया जाता है। इस मौके पर कार्यालय प्रभारी मो. सफार, महासचिव आमीर अरबाज, उपाध्यक्ष मो. रमजान, अख्तर अली, मो. रब्बनी, शेन्की खान, अबूजर खान, मो. शादिक मलीक, आतीफ अंसारी, असाल, मो. सदाब हुसैन आदि लोग मौजूद थे।