![](https://jharkhandnewsroom.com/wp-content/uploads/2024/02/b20a91a6-a3b3-4333-806a-dc4f7ee11d39-780x470.jpg)
राँची:बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा आज रांची में हैं,रांची पहुंचते ही गोविंदा बुंडू स्थित प्राचीन सूर्य मंदिर पहुंचे है। जहां उन्होंने पूजा-अर्चना भी की। पूर्व उलगुलान फाउंडेशन के अध्यक्ष आजसू के केन्द्रीय सचिव रामदुर्लभ मुंडा के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। मंदिर में गोविंदा करीब 30 मिनट तक रुके थे। सूर्य मंदिर के बारे में उन्होंने जानकारी भी ली और कहा कि इस जगह का और विकास होना चाहिए। झारखंड बहुत खूबसूरत जगह है,फिल्म के लिए भी यहां बहुत अवसर हैं।