झारखंड
राँची में 21-22 को ठंड उफान पर रहेगा 9 डिग्री से नीचे जा सकता है न्यूनतम तापमान
मौसम में बदलाव से मौसमी बीमारियां भी बढ़ने लगी
रांची समेत पूरे राज्य में अभी दो दिन कड़ाके की ठंड से राहत रहेगी। इसकी वजह न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
लेकिन 21 जनवरी से ठंड एक बार फिर ठंड क़हर बरपाएगा ,
भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने अनुसार झारखंड में दो दिन बाद उत्तर-पश्चिम से आने वाली हवाएं चलने लगेंगी, जिससे ठंड में एक बार फिर इजाफा होने के आसार हैं।