रांची:राष्ट्रीय युवा शक्ति के के अनिश्चितकालीन धरने के नौवे दिन राष्ट्रीय युवा शक्ति के केंद्रीय अध्यक्ष उत्तम यादव ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा राज्य सरकार सोई हुई है, प्रशासन व्यवस्था के द्वारा किए जा रहे अत्याचार और भगत सिंह के अपमान के खिलाफ रांची के नगर वासियों को जागरूक करने हेतु आगामी 12 मार्च को रांची बंद का ऐलान किया है प्रशासन के मन में भगत सिंह के प्रति जो घृणा है और भगत सिंह के बलिदान एवं उनके विचारों को समाज में दबाने का जो प्रयास किया जा रहा है उसके बारे में लोगों तक संदेश पहुंचाने एवं भगत सिंह के शहादत की गरिमा बनाए रखना के लिए राष्ट्रीय युवा शक्ति ने यह संकल्प लिया है की जब तक प्रतिमा नहीं लगती तब तक सभी नगर वासी एकजुट होकर सरकार एवं प्रशासन के विरोध में आंदोलन करने का संकल्प ले ।और सोई हुई व्यवस्था को देश भक्ति के शक्ति का परिचय दे और उनके अहंकार का नाश करे ।आज आजाद भारत में भगत सिंह के प्रतिमा को रस्सी से लटका कर उन्हे दोबारा फांसी दी गई जिसके कल्पना किसी भी भारत वासी ने सपने में भी नही किया होगा।यह देश इन प्रशासन के लोगों की जागीर नहीं हैं ।यह हम सब भारत के लोगों का देश हैं।हमें स्वतंत्रता और निर्भीक होकर जीने का संदेश के लिए ही भगत सिंह ने बलिदान दिया था। आज उनके बलिदान का कर्ज चुकाने का दिन हैं। भगत सिंह सिंह के प्रतिमा को उचित सम्मान दिलके उनके कर्ज को चुकाने का सहयोग करें l
कार्यक्रम इस प्रकार है
रांची बंद को सफल बनाने के लिए हस्ताक्षर अभियान एवं नुक्कड़ सभा किया जाएगा l
पूरी राजधानी में वॉल पेंटिंग किया जाएगा l
9 तारीख को प्रचार रात निकाला जाएगा
11 मार्च को मसाल जुलूस l
12 मार्च को रांची बंद l
आज के धरना में मुख्य रूप से शैलेश तिवारी, उमेश साहू, योगेश कुमार रॉक, आर्यन मेहता, रोहित यादव, निखिल गुप्ता, मुन्ना सिंह, आर्यन गुप्ता, विशाल साहू, सत्यम सिंह रिंकू सिंह राहुल गुप्ता मानस घोष,, विनय सिंह, अशोक श्रीवास्तव, संजय तिवारी, हिमांशु लाल, चंदन साहू, पिंटू लाल, मंटू वर्मा, अजीत सिंह, सहित बड़ी संख्या में सदस्य धरना में शामिल हुए l