रांची:भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने आज मुख्यमंत्री द्वारा बांटे गए कुछ नियुक्ति पत्र पर बड़ा सवाल खड़ा किए। श्री षाडंगी ने कहा कि झामुमो का स्थानीय नियोजन नीति,1932के खतियान आधारित नियोजन नीति का क्या हुआ? राज्य सरकार जनता को बताए कि आखिर साढ़े चार वर्षों तक खतियान आधारित नियोजन नीति का छलावा बेरोजगारों को क्यों दिखाया गया। कहा कि राज्य सरकार बताए कि आखिर ये नियुक्तियां किस नियोजन नीति के आधार पर किए गए हैं। षाडंगी ने कहा कि आज जो नियुक्ति पत्र बांटे गए उस परीक्षा का संचालन भी उसी एजेंसी ने किया है जिसने विगत दिनों भ्रष्टाचार उजागर होने के कारण जेएससीसी की परीक्षाएं रद्द की गई है,और बेरोजगारों के द्वारा जिसके खिलाफ सीबीआई जांच और मुकदमा दर्ज करने की मांग की जा रही है। कहा कि आखिर एक दागी एजेंसी का एक परीक्षा परिणाम सही और दूसरा गलत कैसे हो सकता। इस एजेंसी की तो सभी परीक्षाएं भ्रष्टाचार में लिप्त होंगी। कहा कि आज का नियुक्ति पत्र एक प्रकार से भ्रष्टाचार का पुलिंदा है इसलिए उसकी भी जांच होनी चाहिए।
Related Articles
Check Also
Close
-
कार और ट्रक में हुई भिडंत,1 की मौत,3 घायलFebruary 2, 2022