रांची:रांची के पुलिस लाइन में महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव की आराधना की गई। रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा उनकी पत्नी और सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने भगवान शिव और मां पार्वती की आराधना की। रांची पुलिस लाइन में भगवान शिव का भव्य मंदिर है। जहां हर साल महाशिवरात्रि पर विशेष पूजा का आयोजन होता है। रांची के एसएसपी का पूरा परिवार हर साल इस पूजा में सम्मिलित होता रहा है। इस साल भी रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा अपनी पत्नी के साथ पूजा में भाग लेने के लिए पुलिस लाइन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना की। एसएसपी चंदन सिन्हा ने पूरे जिले की शांति और समृद्धि की कामना की।
Related Articles
Check Also
Close