रांची:भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा ने प्रदेश कार्यालय में माता सबरी जी एवं सुपन महाराज जी की जयंती मनायी गई। प्रदेश कार्यालय मंत्री हेमंत दास जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वक्ताओं ने कहा की उनकी सरल और सौम्य भाव को देखकर ही श्री राम जी ने उनके झूठे बैर को बड़े प्रेम से ग्रहण किया और ऊँच नीच के भेदभाव से अलग होकर और उनका स्नेह देखकर ही प्रभु राम ने उनके उन्हें माता कहा और अभिभूत हुए।
महानगर अध्यक्ष रामलगन राम ने कार्यक्रम की अध्य्क्षता की।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक रामचंद्र नायक, लक्ष्मी चंद्र दीक्षित, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निरज पासवान,अल्पसंख्यक मोर्चा अध्य्क्ष अनवर हयात,मोर्चा प्रदेश कार्यालय मंत्री जोगेंद्र लाल ,प्रमोद पाण्डे,महानगर महामंत्री विनोद राजन, प्रदेश आई टी सेल सदस्य दीपक बैठा, नीरज नायक जी,एवं प्रदेश आई टी सेल प्रभारी राजीव राज लाल,आलमगीर आलम ,राजेंद्र मुंडा,रणधीर रजक संजय कुमार इंद्रजीत मिर्धा उपस्थित हुए।