राँची:भाजपा के मांडू विधायक जेपी पटेल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव से पूर्व दलबदल का खेल जोरों पर चल रहा है। भाजपा विधायक जेपी पटेल कांग्रेस में शामिल हुए हैं।दिल्ली में झारखंड प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मिर,मंत्री आलमगीर आलम,प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की उपस्थिति में भाजपा विधायक जेपी पटेल ने कांग्रेस का दामन थामा।