नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांची

देश में आज एक ही चेहरा है नरेंद्र मोदी:सुदेश महतो

रांची:भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज एनडीए की बैठक हुई, बैठक को संबोधित करते हुए आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि प्रदेश में एन डी ए पूरी तरह एकजुट है और मजबूत है। जमीनी स्तर पर दोनो दलों के कार्यकर्ताओं में समन्वय स्थापित कर प्रचार अभियान को सफल बनाने की परंपरा अच्छी पहल है। सुदेश ने कहा कि आज प्रधानमंत्री के लिए केवल एक ही चेहरा है नरेंद्र मोदी। जनता मोदी जी को जिताने के लिए संकल्पित है। सुदेश महतो ने कहा कि हम टीम झारखंड बनाकर काम करना है। जनता का विश्वास जीतना है। जनता की सेवा के लिए जो संकल्प लिए थे, उन पर राष्ट्रीय प्रतिबद्धता के साथ अधिकतम काम हुए हैं या फिर उनके रोडमैप तैयार हैं। लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा। इसकी तैयारी जारी है और हमारा लक्ष्य झारखंड में सभी 14 सीटों पर जीत दर्ज करना है। आज बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में हुए एनडीए की बैठक के बाद मीडिया से उन्होंने कहा कि एनडीए के संकल्पों को सामने रखकर काम करता है। यही वजह है कि एनडीए को बड़ा समर्थन हासिल है। जबकि विरोधियों के पास राज्य अथवा राष्ट्र के प्रति जवाबदेही नहीं है। लोकसभा चुनाव में एनडीए का एक- एक कार्यकर्ता झारखंड में बड़ा जनसमर्थन जुटाने की भूमिका अदा करेगा। इस बार एनडीए अपना वोट शेयर भी बढ़ायेगा। साथ ही झारखंड में एनडीए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्पों को साकार करने में अहम योगदान देगा। की बैठक में आजसू पर्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष उमाकांत रजक और विधायक डॉ लंबोदर महतो समेत जिलों के अध्यक्ष भी शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button