![](https://jharkhandnewsroom.com/wp-content/uploads/2024/04/ranchi-780x470.jpg)
रांची:स्टेट लाइब्रेरी के लाइब्रेरियन अमरेंद्र पर महिला कर्मचारी से छेड़खानी का आरोप लगा है। पीड़िता ने मंगलवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) विनय सिंह को लिखित आवेदन देकर शिकायत की है।इसमें गंभीर आरोप लगाए गए हैं। डीईओ ने लाइब्रेरियन को शोकॉज जारी कर तीन दिन में जवाब देने का आदेश दिया है। डीईओ ने कहा है कि लाइब्रेरियन के जवाब मिलने के बाद कार्रवाई होगी।