रांची:लोकसभा चुनाव 2024 के लिए झामुमो “झारखंड मुक्ति मोर्चा” ने गुरुवार को दो लोकससभा सीटों दुमका व गिरिडीह से प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी. दुमका से नलिन सोरेन और गिरिडीह लोकसभा सीट से मथुरा प्रसाद महतो को उम्मीदवार बनाया गया है. केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय के हस्ताक्षर से ये सूची जारी की गयी है.
झामुमो की पहली लिस्ट जारी
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए गुरुवार को पहली सूची जारी कर दी. इसके तहत दो लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है. दुमका लोकसभा सीट पर जहां पार्टी ने नलिन सोरेन पर भरोसा जताया है, वहीं गिरिडीह लोकसभा सीट से
मथुरा प्रसाद महतो को उम्मीदवार बनाया गया है.