जेएमएम विधायक चमरा लिंडा ने लोहरदगा सीट से किया नामांकन
अब इंडिया गठबंधन के दो कैंडिडेट चुनावी मैदान में
रांची:झामुमो विधायक चमरा लिंडा ने बुधवार को लोहरदगा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया। लोहरदगा से इंडीया गठबंधन की तरफ से सुखदेव भगत भी चुनाव मैदान में हैं। पिछले कई दिनों से कयास लगाये जा रहे थे। झामुमो के चमरा लिंडा वहां से चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। चमरा लिंडा के आने के बाद सुखदेव भगत की मुश्किलें बढ़ गयी है।
हालांकि, चमरा लिंडा को झामुमो के नेता और मंत्रियों ने काफी समझाने की कोशिश की लेकिन वे उन्हें मनाने में असफल रहे।
दोनो तरफ से घिरे सुखदेव
सुखदेव को अब दोतरफा चैलेंज
इंडी गठबंधन की ओर से लोहरदगा सीट कांग्रेस के खाते में आई थी। इसके बाद लोकसभा चुनाव के लिए काग्रेस ने सुखदेव भगत को अपना कैंडिडेट बनाया। एनडीए ने वर्तमान सांसद सुदर्शन भगत का टिकट काट कर राज्यसभा सांसद रहे समीर उराव को मैदान में उतारा
है और उन्होंने नामांकन भी कर दिया है पर अब झामुमो के चमरा लिंडा के भी नामांकन करने के बाद सुखदेव को अब केवल समीर उरांव ही नहीं, चमरा का चैलेंज भी फेस करना होगा। जनता के बीच इंडी गठबंधन के दो-दो कैंडिडेट दिखने से ऊहापोह की भी स्थिति बनेगी।