रांची:झारखंड में पिछले एक महीने से लगातार भीषण गर्मी पड़ रही है। सुबह के बाद घर से निकलना मुश्किल है। ऐसे में राज्य सरकार ने प्रचंड गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने आठवीं तक के सभी स्कूलों को बंद कर दिया था।
लेकिन मौसम में हुए बदलाव को देखते हुए सरकार ने झारखंड में बंद सभी स्कूलों को नियमित रूप से 13 मई से खोलने का आदेश दिया है,
स्कूल खोलने को लेकर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड ने आदेश जारी कर दिया है।
मौसम में हुए बदलाव को देखते हुए झारखंड राज्य में सभी कोटे के सरकारी, गैर सरकारी, प्राइवेट स्कूलों में केजी से ऊपर तक की कक्षाएं
13 मई 2024 पूर्व निर्धारित समय पर संचालित किए जाएंगे।