गुमला: गुमला के कामडारा हुए एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या की गुत्थी पुलिस सुलझा ली है। पुलिस हत्या के आरोप में 8 लोगों को गिरफ्तार भी कर ली है। गिरफ्तार किए गए सभी शख्स मृतक के रिश्तेदार हैं। गुमला के एसपी जनार्दन शर्मा ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि डायन बिसाही के शक में पूरे परिवार की हत्या की गई है। घटना से पहले 23 फरवरी गांव में एक पंचायत हुआ था। इसमें 80 लोग शामिल हुए थे। इसी पंचायत में हत्या की रणनीति तैयार की गई थी। बैठक के बाद 8 लोग आए थे और हत्या करने के लिए तैयार हुए थे। हत्या से पहले सभी ने शराब पी इसके बाद कुल्हाड़ी से सभी को काट दिया।