![](https://jharkhandnewsroom.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240517-WA0003-780x470.jpg)
रांची:गुरुवार रात केरोसिन तेल से भीगे हालात में एक महीला सुखदेव नगर थाना पहुंची थी। उसके द्वारा ससुराल वालों पर जिंदा जलाकर मारने का आरोप लगाया गया था। इसकी जांच करते हुए सुखदेव नगर थाना की पुलिस ने महिला के पति निखिल प्रसाद साहू और भैसुर रोहित प्रसाद साहू को गिरफ्तार किया गया है। महिला ने आरोप लगाया है कि पिछले वर्ष 27 फरवरी को उसकी शादी हुई थी। उसके कुछ दिनों बाद ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता ने अपने पति पर गोतनी के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए अगस्त 2023 में न्यायालय में मुकदमा दायर कराया था। जिसकी मध्यस्थ न्यायालय में चल रही है। वही गुरुवार को ससुराल वाले पीड़िता के साथ मारपीट करने लगे और जान से मारने की कोशिश करने लगे। जहां से वह किसी तरह अपनी जान बचाकर निकल कर सुखदेव नगर थाना पहुंची।