जमशेदपुर:बिष्टुपुर गोपाल मैदान में इंडिया गठबंधन की चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया,जहाँ अरविंद केजरीवाल, चम्पाई सोरेन कल्पना सोरेन ने भाजपा पर जमकर हमला बोला,वहीं कार्यक्रम मे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी धर्म पत्नी सुनीता केजरीवाल, झारखण्ड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्म पत्नी कल्पना सोरेन, दिल्ली के सांसद संजय सिंह जमशेदपुर पहुंचे और जमशेदपुर लोकसभा सीट से इण्डिया गठबंधन के प्रत्यासी समीर महंती के पक्ष मे वोट देने की अपील लोगो से किया।
वहीं कल्पना सोरेन ने कहा की भाजपा ने मेरे पति और झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झूठे केस मे जान बूझकर फंसाया हैँ, इण्डिया गठबंधन झुकेगा नहीं, हमलोग हमेशा संघर्ष करते रहेंगे और गरीबो के हक़ और अधिकार को लेकर लड़ते रहेंगे।
कल्पना सोरेन, हेमंत सोरेन की पत्नी
वहीं झारखण्ड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा की भाजपा वाले केवल झूठ पर झूठ बोलते हैँ जनता इसकी झूठ जान चुकी हैँ, वहीं घाटसीला मे दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आये और यहाँ के स्थानीय मुद्दा के बारे मे कुछ नहीं कहा, जिससे जनता नाराज हैँ और इनको सबक सिखाएगी आदि कई मुख्य बातें कही।
चंपाई सोरेन मुख्यमंत्री झारखण्ड
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरबिंद केजरीवाल ने कहा की मोदी ने जान बूझकर हेमंत सोरेन को जेल में डाला है, आदिवासी समाज के बड़े नेता हेमंत सोरेन जी हैँ। आप सभी लोग 25 मई को तीर धनुष पर बटन दबाना हैँ और गटबंधन प्रत्यासी समीर महंती जी को जिताना है झारखण्ड मे इण्डिया गठबंधन 14 सीट पर जीत हासिल करेंगी। वहीं साथ ही भाजपा पर जमकर हमला बोला।