रांची:झारखंड के रांची लोकसभा समेत चार लोकसभा सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान संपन्न हुआ,
रांची के मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतार लगी रही।
भीषण गर्मी में भी दिखा वोटरों में उत्साह
रांची में शुक्रवार को भीषण गर्मी भी वोटरों के उत्साह को कम नहीं कर पाई. शहरी क्षेत्र में तो सुबह 6 बजे ही लोग घरों से वोट डालने के लिए निकल पड़े थे. यही वजह है कि दोपहर के 12 बजे तक ही राजधानी में 28 प्रतिशत मतदान हो चुका था. रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा लगातार राजधानी में बाइक दस्ते के साथ भ्रमण कर रहे हैं.
एसएसपी ने मतदाताओं के लिए टेंट की करायी व्यवस्था
इस दौरान जवाहर नगर बूथ पर काफी लंबी कतार देख एसएसपी जब वहां पहुंचे तो लोगों ने उनसे आग्रह किया की लाइन काफी लंबी है और धूप बहुत कड़ी है ऐसे में धूप से निजात दिलाने का कोई उपाय किया जाए. एससपी के निर्देश पर तुरंत रांची पुलिस लाइन से चार सेट टेंट मंगवा कर मतदान स्थल के बाहर लगवा दिया गया. इसके बाद लोगों ने राहत महसूस की और कतारबद्ध होकर वोटिंग की. वहीं कई स्थानों पर पुलिसकर्मी व्हील चेयर पर बुजुर्गों को बिठा कर मतदान करवाते दिखे.
शाम 5 बजे तक मतदान प्रतिशत में
रांची लोकसभा – 58.73%
हटिया – 55.00%
ईचागढ़ – 75.96%
कांके – 54.61%
खिजरी – 57.01%
रांची – 54.90%
सिल्ली – 62.45%
धनबाद लोकसभा – 58.90%
बोकारो – 49.50%
चंदनकियारी – 70.50%
धनबाद – 54.43%
झरिया – 54.49%
निरसा – 65.55%
सिंदरी – 68.16%
जमशेदपुर लोकसभा – 64.30%
बहरागोड़ा – 70.25%
घाटशिला – 68.16%
पूर्वी जमशेदपुर – 56.66%
पश्चिमी जमशेदपुर – 56.34%
जुगसलाई – 67.59%
पोटका – 70.70%
गिरिडीह लोकसभा – 64.75%
बाघमारा – 60.03%
बेरमो – 62.75%
डुमरी – 68.19%
गिरिडीह – 63.71%
गोमिया – 65.50%
टुंडी – 68.16%