10 लाख रुपए की संपत्ति की लूट कर ले गए
डिगवाडीह में बिजली सब स्टेशन पर शुक्रवार की रात 10 बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। बदमाश रात 9 बजे बिजली सब स्टेशन पर पहुंचे और यहां मौजूद कर्मचारियों को रिवॉल्वर दिखा बंधक बना लिया। इसके बाद वहां रखे एक ट्रांसफार्मर को खोल करीब तीन लाख रुपए का ढाई टन तांबा और 7 लाख रुपए के केबल और कॉपर का सामान लेकर भाग गए। बदमाशों ने रात भर लूट की और शनिवार सुबह 5 बजे भाग निकले।
बदमाशों ने सभी पांचों कर्मचारियों का मोबाइल छीन लिया था। 5 बदमाश बिजली सब स्टेशन के अंदर थे। जबकि 5 बाहर निगरानी कर रहे थे।