रांची:झारखंड की हॉट सीट रांची लोकसभा सीट से एनडीए /भाजपा के संजय सेठ ने जीत हासिल कर ली है। संजय सेठ ने इंडिया / कांग्रेस की प्रत्यासी यशस्विनी सहाय को 120512 वोट के बड़े अंतर से हराया। संजय सेठ को 664732 व यशस्विनी सहाय को 544220 वोट मिले। संजय सेठ लगातार दूसरी बार रांची से लोकसभा का चुनाव जीते।
पीएम मोदी ने संजय सेठ के लिए रांची में रोड शो भी किया था,वहीं अमित शाह ने चुटिया में रोड शो किया था,
2019 के चुनाव में संजय सेठ ने सुबोध कांत सहाय को 3 लाख से अधिक वोटों से हराया हराया था.