नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंड

हजारिबाग में हाथियाें के झुंड ने मचाया उत्पात,एक युवक को कुचलकर मारा

हजारीबाग: हाथियों के झुंड की चपेट में आने से हुई है। युवक अन्य ग्रामीणों के साथ गांव से लापता एक महिला को ढूंढ़ने के लिए शुक्रवार की शाम जंगल की ओर गया था। सभी लोग रात होने तक वापस आग गए। युवक घर नहीं पहुंचा। सुबह ग्रामीण युवक को ढूंढ़ने निकले तो उसका शव बरामद हुआ।

रविवार से 27 हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है

ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस और वन विभाग को दे दी है। मृतक की पहचान बलराम पासवान (28) के रूप में की गई। वो गांव में ही मजदूरी कर अपना गुजर-बसर करता था। बरकनगांगो गांव के पास जंगल और पहाड़ी क्षेत्रों में पिछले रविवार से 27 हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है। इसमें हाथियों के 6 बच्चे भी है। वन विभाग इन्हें भगाने के प्रयास में जुटी हुई है।

ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार से गांव के ही उमेश पासवान की पत्नी फुलवा देवी लापता हो गई है। उसे ढूंढ़ने के लिए बलराम पासवान के साथ 5 लोग जंगल की ओर गए थे। सभी इस आशंका से जंगल में पहुंचे थे कि कहीं फुलवा देवी हाथियों की चपेट में तो नहीं आ गई है। सभी अकेले ही अलग-अलग स्थानों पर फुलवा देवी को ढूंढ़ रहे थे। पर उसका कुछ पता नहीं चलने पर सभी वापस गांव आ गए। पर बलराम घर नहीं पहुंचा। शनिवार की सुबह लोग बलराम को ढूंढ़ने के लिए जंगल की ओर गए तो उन्हें पहाड़ के नीचे से उसका शव मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button