![](https://jharkhandnewsroom.com/wp-content/uploads/2024/06/cm-780x470.jpg)
रांची:हेमंत सोरेन ने कांके रोड स्थित अपने आवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विरोधियों को डर था इसीलिये साजिश कर मुझे जेल भेज दिया गया। लेकिन अब बदलाव देखने को मिलेगा । षड़यंत्रकारियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जायेगा। श्री सोरेन आज कांके स्थित आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समय एक जैसा नहीं रहता। लोगों को एकजुट रहना होगा। जिससे समय आने पर षड्यंत्रकारियों को जवाब दिया जा सके। इस राज्य में झारखंडी का ही शासन रहेगा: उन्होंने कहा कि इस राज्य में झारखंडी का ही शासन रहेगा। आनेवाली पीढ़ी नवजवान, बहनों के लिये मार्ग प्रशस्त करना हमारा लक्ष्य है। अपने जीवन यापन के लिये जद्दोजहद कर रहे लोगों के लिये अच्छी से अच्छी योजना बनाना पार्टी का लक्ष्य है। षडयंत्रकारी षडयंत्र करते रहेंगे।
उनका काम ही लोगों को बरगलाना है। 2024 के झामुमो का संकल्प लोकसभा चुनाव में देश की जनता ने लाठी मारा है। लेकिन इसे ये मान नहीं रहे। केंद्र सरकार अब बेनकाब हो गई है चाहे रेल हादसा हो, नीट मामला में सरकार घिर रही है।
संवैधानिक संस्था केंद्र सरकार की मुट्ठी में
हेमंत ने कहा कि भाजपा ने संवैधानिक संस्थाओं को मुट्ठी में कर लिया है। लेकिन देश में लोकतंत्र जिंदा है। सबसे बड़ी अदालत जनता की अदालत है। जनता ने जवाब दे दिया है। विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जानकारी मिल रही है कि राज्य में जल्द से जल्द विस चुनाव कराने की योजना बनायी जा रही है। ऐसे में केंद्र सरकार को चुनौती है की चुनाव की घोषणा जल्द से जल्द करें राज्य से भाजपा का सफाया कर दिया जायेगा। पार्टी ने संकल्प लिया है मनुवादी सामंती सोच को जवाब देंगे। लोकसभा में जवाब मिला है। आगे भी विधानसभा चुनाव में ऐसे लोगों को जवाब दिया जायेगा।