रांची:झारखंड में बड़ी राजनीतिक उलटफेर हुई है,झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसी के साथ एक बार फिर से राज्य की कमान
हेमंत सोरेन की हाथों में आने वाली है। सूत्रों के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय की गिरफ्तारी के बाद पद छोड़ने के लगभग पांच महीने बाद, हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में वापसी करने को तैयार हैं। कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल जाने के लगभग पांच महीने बाद सोरेन को 28 जून को झारखंड हाई कोर्ट ने जमानत दे दी थी। उन्होंने 31 जनवरी को अपनी गिरफ्तारी से पहले सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। अदालत ने कहा कि शुरुआती तौर पर हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी के पास कोई सबूत नहीं है।