नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांची

राहुल गांधी से मिले सांसद कालीचरण मुंडा,खूंटी आने का दिया न्योता

न्यूजरूम डेस्क: खूंटी के सांसद कालीचरण मुंडा ने बुधवार को संसद भवन में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। राहुल गांधी ने कालीचरण मुंडा को केंद्रीय मंत्री के खिलाफ चुनाव लड़कर शानदार जीत हासिल करने पर बधाई दी। इस दौरान दोनो नेताओं के बीच लगभग दस मिनट तक बातें हुईं। जिसमें राहुल गांधी ने झारखंड में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की संगठनात्मक स्थिति की जानकारी ली और विधानसभा चुनाव की तैयारियों व स्थिति पर भी बातचीत की। राहुल गांधी ने कालीचरण मुंडा से झारखंड की समस्याओं खासकर झारखंड में आदिवासियों की स्थिति से संबंधित जानकारी ली। कालीचरण मुंडा ने राहुल गांधी से एक बार फिर खूंटी आने का अनुरोध किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button