नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
Headlineझारखंडरांची

विश्व आदिवासी दिवस आज:बिरसा मुंडा पार्क में दिखेगी देशभर की आदिवासी संस्कृति की झलक

विश्व आदिवासी दिवस पर राजधानी को दुल्हन की तरह सजाया गया

रांची:विश्व आदिवासी दिवस पर राजधानी के बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान में आज शुक्रवार से रंगारंग कार्यक्रम का आगाज होगा। दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार करेंगे। इस बार समारोह को भव्य रूप दिया गया है। उद्यान के चारों ओर आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है। रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान लोगों को आकर्षित कर रहा है। समारोह में बनाए गए मुख्य मंच के पीछे झारखंड के आदिवासियों की संस्कृति और ग्रामीण दर्शन को दिखाया गया है। चित्रकारों ने आदिवासी कला-संस्कृति और सभ्यता को कैनवास पर उकेरा है। कार्यक्रम के दौरान देशभर के आदिवासियों की कला- संस्कृति से लोग रू-ब-रू होंगे। मिजोरम, ओड़िशा, उत्तर प्रदेश, असम, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों से आए कलाकार मनमोहक प्रस्तुति देंगे। महोत्सव के दौरान कला-शिल्प प्रदर्शनी, रीझ-रंग शोभा यात्रा, आदिवासी व्यंजन प्रतियोगिता, पुस्तक मेला, कवि सम्मेलन, फैशन शो, लेजर शो, खेल-कूद सहित समापन के मौके पर आकर्षक आतिशबाजी होगी। जिला प्रशासन ने कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button