रांची:दुमका से रांची के लिए वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ 15 सितंबर को होगा. पीएम नरेंद्र मोदी 15 को टाटानगर से बैद्यनाथ धाम-
काशी विश्वनाथ व दुमका- रांची वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे.
गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे के प्रस्ताव पर रेल मंत्रालय ने बैद्यनाथधाम से काशी विश्वनाथ और दुमका से रांची वंदे भारत की मंजूरी दी है. यह शुक्रवार को छोड़ कर सप्ताह में हर दिन चलेगी.
रांची से ट्रेन सुबह 5 बजे और दुमका से सुबह 6.20 बजे रवाना होगी. ट्रेन रांची से टाटीसिलवे, मेसरा, बरकाकाना, हजारीबाग, कोडरमा, न्यू गिरिडीह, महेश मुंडा, जसीडीह, बैद्यनाथ धाम होते हुए दुमका पहुंचेगी. दुमका रांची वंदे भारत से छह घंटे का समय लगेगा. गोड्डा, देवघर, मधुपुर से न्यू गिरिडीह स्टेशन होते हुए जमुआ, राजधनवार, कोडरमा, बरही व हजारीबाग के रास्ते ट्रेन रांची पहुंचेगी. ट्रेन में जनरल बोगी नहीं होगी. ट्रेन का किराया ज्यादा होगा. टाटानगर से बैद्यनाथ धाम काशी वंदे भारत ट्रेन वाराणसी से सुबह 6:20 बजे खुलेगी. सुबह 9: 10 बजे गया स्टेशन पहुंचेगी और दोपहर 13:30 बजे
ट्रेन का प्रस्तावित समय
रांची से ट्रेन सुबह 5 बजे खुलेगी.
5.15 बजे टाटासिलवे 5.23 बजे मेसरा
6.15 बजे बरकाकाना
7.10 बजे हजारीबाग टाउन
820 बजे कोडरमा 10.33 बजे न्यू गिरिडीह और 10.55 बजे महेश मुंडा
बैद्यनाथधाम स्टेशन पहुंच जाएगी. ट्रेन का परिचालन शुरू होने से देवघर में बाबा बैद्यनाथ व गया में विष्णुपद मंदिर व वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर का दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को अत्यधिक सुविधा मिलेगी. हालांकि इस संबंध में आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है.