रांची:डोरंडा स्तिथ हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा का उर्स गुरुवार से शुरू हो गया। जिसमे मजार पर चढ़ने वाली पहली चादर सदर अय्यूब गद्दी के घर से जुलूस के साथ निकलती है जिसमे समाजसेवी सह कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बिनय सिन्हा दीपू चादर को साथ लेकर दरगाह पहुंचे कांग्रेस और बाबा के मजार पर चादर पोशी किया।
मौके पर बिनय सिन्हा दीपू ने चादर पोशी के बाद बाबा के मजार में राज्य और मुल्क मे अमन चैन और विकास के लिए दुवा मांगा ओर कहा की बाबा का दरबार ऐसी जगह है जहां हर धर्म हर जाति के लोग एक समान है। यहां इंसानियत को बात होती है। मौके पर मौजूद लोगो ने कहा की दीपू सिन्हा एक अच्छे समाज सेवी के साथ ही साथ कांग्रेस के महासचिव के पद पर भी कार्यरत है।वो हमेशा रांची की जनता की सेवा के लिए तत्पर्य रहते है। मौके पर अध्यक्ष- अयूब गद्दी, सचिव- जावेद अनवर, उपाध्यक्ष- रिजवान हुसैन, बेलाल अहमद, संयुक्त सचिव- जुल्फेकार अली भुट्टो, मो सादिक, कोषाध्यक्ष जैनुल आबेदीन (राज), आलोक दुबे आदि मौजूद थे।