चतरा: सदर थाना क्षेत्र के बरैनी गांव में अपराधियों ने शनिवार की रात एक युवक को गोली मार दी थी।
गोली लगने से बालेश्वर साव काफी गंभीर रूप से घायल हो गया था। बेहतर इलाज के लिए तुरंत ही बालेश्वर साव को रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहाँ उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बालेश्वर साव बरैनी नवादा गांव का रहने वाला था। पुलिस जांच में जुटी हुई है, जल्द ही हत्या के कारणों का पता चल पाएगा।