नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
Headlineझारखंड

पुलिस बहाली की तैयारी में दौड़ रही जेठानी- देवरानी को हाईवा ने कुचला, दोनो की मौत

दुमका:दुमका में पुलिस बहाली की तैयारी कर रहीं जेठानी- देवरानी की सड़क हादसे में मौत हो गई। एक अन्य युवती भी बुरी तरह से जख्मी हो गई। हादसा रविवार की सुबह 5 बजे हंसडीहा थाना क्षेत्र में महेशखंदा गांव के पास हुआ। गांव के एक ही परिवार की दो बहुएं प्रियंका ( 21 ) और सोनी कुमारी (22) अपनी पड़ोसी पूजा (18) के साथ रोज की तरह दौड़ का अभ्यास कर रही थीं। तभी एक अनियंत्रित हाइवा ने उन्हें धक्का मार दिया। इससे प्रियंका और सोनी की वहीं मौत हो गई। जख्मी पूजा को इलाज के लिए फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं, हादसे से आक्रोशित लोगों ने 13 घंटे तक दुमका-भागलपुर हाइवे को जाम रखा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button