नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांची

आज से 2 दिन आधी,रांची में गुल रहेगी बिजली

सुबह 11:15 बजे से 3:30 बजे तक बंद रहेगी बिजली

रांची:राजधानी रांची के आधे हिस्से में शनिवार को चार घंटे तक बिजली गुल रहेगी । यही हाल रविवार को भी होगा। शेष आधी रांची की बिजली रविवार को चार घंटे तक काटी जाएगी। झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (जेयूवीएनएल) ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

निगम के रांची संचरण प्रमंडल के वरीय प्रबंधक राहुल कुमार ने बताया कि शहर में दुर्गा पूजा में निर्बाध बिजली आपूर्ति हो, इसके लिए 132/33 केवी ग्रिड सब स्टेशन हटिया के मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। इस वजह से शनिवार को 33 केवी सब स्टेशन राजभवन,
हरमू, रातू, बांबे, टाटीसिलवे (तुपुदाना ) और
बेड़ो फीडर से सुबह 11:15 से दोपहर बाद 3:30 बजे तक पूरी तरह से बिजली बंद रहेगी। वहीं रविवार को 33 केवी सब स्टेशन कांके (पुंदाग ), धुर्वा, रातू, बेड़ो, अरगोड़ा, आरएंडडी सेल और हाईकोर्ट फीडर से सुबह 11:15 से दोपहर बाद 3:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इसका असर घरेलू उपभोक्ताओं के साथ उद्योगों पर भी पड़ेगा। निगम ने इसके लिए उपभोक्ताओं से खेद जताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button