भाकपा माओवादी के जोनल कमांडर और दस लाख के इनामी उग्रवादी जीवन कंडुलना ने पुलिस के सामने किया ससरेंडर,
राँची के उपयुक्त आर एसएसपी के समक्ष किया आत्मसमर्पण
रांची:झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुर्नवास नीति के नई दिशा एक नई पहल के अंतर्गत जीवन कंडुलना ने किया सरेंडर,
जीवन कंडुलना ने बताया कि 2009 में गांव के ही 3-4 लड़का मिलकर बलात्कार कर हत्या कर दिया था। पी एल एफ आई के डर से केस नहीं किये थे। 3-4 दिनो के बाद शव मिला था। हत्या की घटना सुनने के बाद जालंधर से वापस आ गये। कुछ दिनों के बाद भाकपा माओवादी संगठन के निर्मल एंव प्रसाद जी कमरोड़ा बजार आता था। निर्मल से सम्पर्क कर पार्टी में शामिल हुआ और अपनी बहन की हत्या और उनका जिन्होंने रेप किया था उसका बदला 2012 में राजकिशोर की हत्या कर दी जिसमें 2 लोग गांव छोड़कर भाग निकले वर्ष 2018 में में हमलोग को गांव के लोगों एंव अपने माओवादी के करीब के लोगों के द्वारा यह मालूम चला कि हमलोग से जुड़ी हुई खबरें अब्राहम टोपनो पुलिस को देता है। जिसके बाद उन्हें घर से उठा कर जंगल में हत्या कर दी, उसके बाद 2018 मे एक महाबीर मुण्डा की भी हत्या कर दी थी, इन्होंने पुलिस लाइन तमाड़ की पानी टंकी भी आईईडी ब्लास्ट कर के उड़ाया, जीवन कंडुलना उर्फ पतरस कंडुलना के रनिया थाना खुंटी थाने में अपराधीक इतिहास रहा हैं हत्या, किडनैपिंग, आईईडी ब्लास्ट लूट, ग्रामीण युवाओं को नक्सल गतिविधियों से जोड़ने सहित कई मामले दर्ज है।
परिवार वालों के समझने पर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया
पांच दिन पहले इन्होंने अपनी परिवार वालों के समझने पर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया लगातार पुलिस इनकी परिजनों पर नजर रख रहीं थीं और दबाव डाल रहीं थीं।उन्होंने ने भी झारखंड सरकार आत्मसमर्पण निती से प्रभावित होकर अपने हथियार के साथ रांची पुलिस के अथक प्रयास से उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के समक्ष आत्मसमर्पण कर खुशी जाहिर की, रांची सिनयर एसपी, और डीसी, ग्रामीण एसपी ने उन्हें, बूके और सोल उड़ाकर सम्मानित किया और 10 लाख की चेक दी साथ ही शहर के बीच में 4 डिसमिल जमीन, स्नातक तक पढ़ाई की जिम्मेदारी सरकार लेगी।