नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडराजनीति

सैकड़ों युवाओं ने थामा आजसू का दामन

रांची:आजसू पार्टी रांची महानगर के द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान के क्रम में गोंदा मंडल क्षेत्र के युवाओं ने आजसू पार्टी का दामन थामा। पार्टी में दामन थामने वालों में मुख्य रूप से जदयू के गोंदा मंडल के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार भारत एवं गोंदा मंडल जदयू के पूर्व सचिव सरोज कुमार गुप्ता सैकड़ों युवाओं के साथ आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की अजय कुमार भारत के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से बिनोद कुमार, पुष्पराम वर्मा, कैलाश कुमार, रामकिशोर प्रसाद, रघुनाथ महतो, रूपम कुमार महतो, पंकज सिंह, विवेक दुबे शामिल हुए। महानगर के सदस्यता अभियान को गोंदा क्षेत्र में गति देने में पार्टी के केंद्रीय नेता संजय कुमार महतो ने अहम भूमिका निभाई।

1लाख सक्रिय सदस्य एवं 10 लाख साधारण सदस्य बनाने के लिए पार्टी कृतसंकल्पित है

पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डाक्टर देवशरण भगत ने कहा 1लाख सक्रिय सदस्य एवं 10 लाख साधारण सदस्य बनाने के लिए पार्टी कृतसंकल्पित है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिन्हा ने कहा सदस्यत्ता अभियान के दौरान रांची महानगर में युवाओं का रुझान लगातार देखने को मिल रहा है। दूसरी पार्टी के पदाधिकारी एवं सदस्य भी आजसू पार्टी की सदस्यता अभियान के दौरान पार्टी की सदस्यता ले रहें हैं।कार्यक्रम में हजारीबाग जिले के सामाजिक कार्यकर्ता पुरुषोत्तम कुमार, दीनबंधु कुमार पाठक, अमिताभ कुमार यादव, प्रशांत पाठक, डब्लू सिंह, गणेश मेहता ने भी सदस्यता ग्रहण किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डाक्टर देवशरण भगत, केंद्रीय समिति के संजय कुमार महतो, रांची महानगर के अध्यक्ष ज्ञान सिन्हा, संगठन सचिव सुनील यादव, महासचिव रमेश गुप्ता, वरीय उपाध्यक्ष बंटी यादव, उपाध्यक्ष बिरेंद्र प्रसाद, मीडिया प्रभारी राकेश सिंह, गौरव साहू मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button