गुमला:गुमला के सदर थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात थाना से महज डेढ़ किमी दूर व पुलिस लाइन से सटे नया डीएवी पब्लिक स्कूल के समीप एकतरफा प्यार में पागल सीआरपीएफ के एक विवाहित जवान महेंद्र केरकेट्टा ने एक ही परिवार के 9 लोगों को भुजाली से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।
घायलों में 20 वर्षीय कथित प्रेमिका रुबीना कुमारी, उसके पिता 55 वर्षीय मनीष लोहरा, 45 वर्षीय मां सुमरो देवी, 25 वर्षीय बड़ी बहन रूबी देवी, 3 वर्षीय रूबी के बेटी पूर्वी कुमारी, 6 वर्षीय बेटा स्मिथ केरकेट्टा, 18 वर्षीय बहन अनिमा कुमारी, 30 वर्षीय भाई महावीर लोहरा, 45 वर्षीय चाचा अजय लोहरा शामिल है।
सभी को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद अत्यंत गंभीर रूप से चार घायलों रुबीना, मनीष, सुमरो और रूबी देवी को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। डॉक्टर के मुताबिक चारों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। उनके पूरे शरीर मे भुजाली के जख्म हैं।