![](https://jharkhandnewsroom.com/wp-content/uploads/2021/03/20-4.jpg)
रांची। अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रतिनिधिमंडल ने रांची विश्वविद्यालय के अध्यक्ष नीतीश सिंह के नेतृत्व में राँची वि० वि० के नवनियुक्त परीक्षा नियंत्रक आशीष झा का पुष्प गुच्छ भेंट कर पदभार ग्रहण पर अभिनंदन किया व बधाई दिया।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज वर्मा ने कहा की आशीष झा जी के नेतृत्व में राँची विश्वविद्यालय की परीक्षा विभाग की सारी कमियां दूर होंगी एवं निश्चित ही विश्वविद्यालय का परीक्षा विभाग नई उपलब्धियां हासिल करेगा।
प्रदेश सचिव ज्योत्सना केरकेट्टा ने कहा कि रांची विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक के रूप में कई चुनौतियां खड़ी हैं, कोरोना काल के बाद पुनः सत्र को नियमित करना परीक्षा विभाग के लिए चुनौती भरा कार्य होगा। आदरणीय आशीष झा जी पहले भी रांची विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक रह चुके हैं। उनके पास इस पद को लेकर लंबा अनुभव है जिसका लाभ अवश्य परीक्षा विभाग एवं छात्र छात्राओं को मिलेगा।
आजसू के रांची विश्वविद्यालय अध्यक्ष नीतीश सिंह ने कहा कि आजसू छात्र हित मे सदैव रांची विश्वविद्यालय एवं परीक्षा विभाग को सुदृढ़ करने हेतु समय समय पर आवश्यक सुझाव प्रेषित करती रहेगी और विश्वविद्यालय प्रशासन से सामंजस्य बैठाकर छात्र छात्राओं के हित मे सकारात्मक कार्य करते रहेगी।
प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से आजसू के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज वर्मा, प्रदेश सचिव ज्योत्सना केरकेट्टा, राहुल तिवारी, विक्की यादव एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।