रांची:प्रदेश भर के भाजपा कार्यकर्ता,पदाधिकारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण के दौर में अपनी जान की बाजी लगाकर गरीबों, जरूरतमंदों,असहायों का बढ़चढ़कर सहयोग किया ,भोजन,अनाज,दवाइयां,मास्क,सैनिटाइजर,बांटे, राजमार्गों पर प्रवासी मजदूरों की मदद की,कोरेन्टीन सेंटर और अस्पतालों में सेवा की उसी तर्ज पर विश्व के सबसे बड़े और सस्ते टीकाकरण अभियान को भी पूरी तरह सफल बनाएंगे,यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कही। प्रकाश आज प्रदेश पदाधिकारियों,जिलाध्यक्षों, ज़िला प्रभारियों की वर्चुअल बैठक को संबोधित कर रहे थे।
प्रकाश ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं केलिये संगठन सेवा का माध्यम है। यह मंत्र है जिसे पार्टी कार्यकर्ताओं ने लगातार जीवन मे उतारने का सार्थक प्रयास किया है।
प्रकाश ने कहा कि कोरोना वायरस को हराने केलिये टीकाकरण अभियान को जन जन तक पहुचाना आज सबसे बड़ी आवश्यकता है।
जिसप्रकार से देश भर के लोगों ने माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भरोसा जताया है जिसने विश्व समुदाय को भारत की ताकत से परिचित कराया है।
प्रकाश ने सभी कार्यकर्ताओं से टीकाकरण अभियान में बढ़चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय नेता और टीकाकरण अभियान के राष्ट्रीय समन्वयक डॉ अनिल जैन ने कहा कि विश्व के लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया का सबसे बड़ा और सस्ता कोविड..19टीकाकरण अभियान चल रहा है। 2करोड़ से अधिक लोगों ने टीका लगवा लिया है।भारत के वैज्ञानिक बधाई और प्रशंसा के हकदार हैं जिनके प्रयासों से आज भारत ने वसुधैव कुटुम्बकम का मंत्र चरितार्थ करते हुए विश्व के 47 देशों को वैक्सीन भेजी है।
डॉ जैन ने कहा कि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी के आह्वान पर टीकाकरण अभियान को सफल बनाने एवं जन जन तक पहुचाने केलिये पार्टी के कार्यकर्ता,मंडल से लेकर प्रदेश तक के पदाधिकारी एवं जन प्रतिनिधि अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान कार्यकर्ता पार्टी के सभी मंडलों में हेल्प डेस्क लगाकर टीकाकरण में सहयोग करेंगे। CoWIN ऐप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन में मदद करेंगे,वरिष्ठ नागरिक एवम बीमार व्यक्तियों को टीकाकरण केंद्र ले जाने एवम घर पहुचाने में मदद करेंगे,लोगो के बीच टीकाकरण केलिये जनजागरण अभियान चलाएंगे।
कहा कि इस अभियान में पार्टी के आईटी टीम की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित कराई जाएगी। साथ ही अभियान को सफल बनाने केलिये पार्टी के सांसद ,विधायक ,नगरपालिका,नगरनिगम,ज़िला परिषद,पंचायत प्रतिनिधियों को बढ़चढ़कर अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया गया है।
बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री श्री आदित्य साहू ने तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू ने किया।