रांची मजलिस महानगर अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद अय्यूबी के अध्यक्षता में मजलिस का एक प्रतिनिधिमंडल ने विधायक सह झारखंड राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर इरफान अंसारी साहब को सौंपा ज्ञापन
झारखंड राज्य हज समिति रांची
हज हाउस का उपयोग मुस्लिम अल्पसंख्यक के सर्वांगीण कल्याण हेतु। महाशय
विनम्र पूर्वक निवेदन है कि हज हाउस का उपयोग मुस्लिम अल्पसंख्यक के सर्वांगीण विकास के लिए किया जा सकता है। ऑल मुस्लिम इत्तेहादुल मुस्लिमीन के रांची महानगर की तरफ से इस भवन के विभिन्न उपयोग हेतु कुछ आवश्यक सुझाव दिए जा रहे हैं, आशान्वित हूं कि आप इन निम्नलिखित बिंदुओं पर गौर फरमाएंगे और इसे अमलीजामा पहनाने के लिए कोई ठोस पहल करेंगे।
1 मुस्लिम अल्पसंख्यकों की विभिन्न उप जातियों में आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक रूप से पिछड़े उपजातियां शामिल हैं, इन्हें विभिन्न प्रतियोगिताओं को उत्तीर्ण करने हेतु प्रशिक्षण के लिए इस भवन का उपयोग किया जा सकता है जिसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय वन सेवा, भारतीय डाक सेवा, भारतीय रेल सेवा समेत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा जैसे झारखंड लोक सेवा आयोग, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग समेत अन्य प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करवाना।
2 राज्य अल्पसंख्यक आयोग का धुर्वा स्थित कार्यालय को हज हाउस में स्थानांतरित करना ताकि अल्पसंख्यकों को न्याय के लिए कोसों दूर भटकना ना पड़े
3 राज्य हज समिति का कार्यालय सूचना भवन से हटाकर हज हाउस में स्थान्तरित किया जाए ताकि एक ही छत के नीचे विभिन्न जिलों के यात्रियों को व्यापक सुविधाएं उपलब्ध हो सके।
4 झारखंड राज्य वक्फ बोर्ड जो अब तक कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं कर सकी है इस बोर्ड को हज हाउस में स्थानांतरित किया जाए ताकि वक्त संपत्ति समेत अन्य समस्याओं एवं विवादों को एक ही छत के नीचे समाधान किया जा सके।
5झारखंड राज्य वक्फ न्यायाधिकरण जिसकी स्थापना के बाद सरकार शायद भूल गई है कि इस न्यायाधिकरण का कार्य वक्फ संपत्तियों की देखरेख एवं उनके विवाद संबंधी मामलों पर कितनी महत्वपूर्ण जिम्मेवारी है, इस न्यायाधिकरण का स्थानांतरण भी इसी हज हाउस में किया जाए ताकि वक्त न्यायाधिकरण से जुड़े न्यायाधीशों एवं अधिकारी एवं कर्मचारियों को पर्याप्त सुविधा उपलब्ध हो सके और वह ससमय उचित माध्यम से वक्फ संपत्तियों से संबंधित विवादों का निपटारा कर सके।
इस प्रतिनिधिमंडल में
महानगर अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद अयूबी के अलावा
रांची महानगर यूथ के
अध्यक्ष शोएब अहमद खान रांची विधानसभा के अध्यक्ष जावेद अख्तर रांची विधानसभा यूथ अध्यक्ष आरिफ खान बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष डॉक्टर एस एस अहमद बुद्धिजीवी मंच के उपाध्यक्ष शकील राही ,हाफिज मोहम्मद जुनैद ,मोहम्मद रिजवान,
दानिश शेख ,अतीकउर रहमान मुख्य रूप से उपस्थित थे