नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
अपराधझारखंडदेश-विदेशरांची

चोरी हुए गहने को चोरों ने गला कर बेच दिया है,आप जाइए हम कुछ मदद नहीं कर सकते:बंगाल पुलिस

रांची:शादी समारोह में शामिल होने रांची से गया जा रही महिला से रांची स्टेशन पर चोर गिरोह ने करीब पौने चार लाख के गहने 27 फरवरी को चुराकर रफूचक्कर हो गए हैं।इस मामले को लेकर जीआरपी थाने में महिला के पति तस्निफ आरिफ ने मामला भी दर्ज कराया था।इसी कड़ी को सुलझाते हुए आरपीएफ जीआरपी ने संयुक्त रूप से कारवाई करते हुए 8 मार्च को 2 पुरुष एक महिला को गिरफ्तार भी कर लिया।जिन पर केस संख्या 05/21, U/S- 379 IPC तहत बीते गुरुवार को जेल भी भेज दिया ।

महिला से रांची स्टेशन पर चोर गिरोह ने करीब पौने चार लाख के गहने 27 फरवरी को चुराकर रफूचक्कर हो गए

इस बीच अब मामला गहने की रिकवरी की में फंसता है आरोपियों ने कहा कि उन्होंने पौने चार लाख के गहने झारखंड से सटे पुरुलिया बंगाल में बेच दिया इस बीच जब जीआरपी की टीम पुरुलिया गई तो बंगाल पुलिस ने उन्हें कोई मदद नहीं की और बैरंग रांची की जीआरपी पुलिस लौट गई। बंगाल पुलिस ने झारखंड पुलिस को कहा कि चोरी हुए गाने को चोरों ने पुरुलिया में बेच दिया। और बेचे हुए गहने को गला दिया गया। अब उनकी वह कोई मदद नहीं कर सकते ऊपर से सूबे में चुनाव की गहमागहमी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button