कांके:सेन्ट्रल अंजुमन कमेटी कांके प्रखंड का चुनाव में सदर, नायब सदर, सके्रटरी, नायब सेक्रेटरी व खजांची पद का चुनाव परिणाम घोषित किया गया। सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को रविवार को रांची शहर काजी कारी जान मोहम्मद ने पद व गोपनीयता का शपथ दिलायी। साथ ही रांची अंजुमन कमेटी के सदर इबरार अहमद, जिला परिषद सदस्य मोजिबुल अन्सारी, चुनाव प्रभारी अषफाक खान, कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुरेष कुमार बैठा, हाजी मोख्तार अहमद, कांके के तत्कानिलन थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने सभी सदस्यों को शाॅल व बुके देकर सम्मानित किया।
चुनाव प्रभारी अषफाक खान ने बताया कि सदर पद के लिए मो. अफजल, नायब सदर अब्दुल रहमान, सेक्रेटरी सउद अन्सारी, नायब सेक्रेटरी इरफान अन्सारी व खजांची पद के लिए नुरुल होदा ने नामांकन किया था। निधारित समय अवधि में सभी पदों के लिए एक एक प्रत्याषी नामांकन किए जाने के कारण सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव परिणाम घोषित की गयी। मौके पर अईनुल हक अन्सारी, हाजी अख्तर हुसैन, समनुर मंसुरी, जाकिर हुसैन, अब्दुल रषिद अन्सारी, मुसर्रत हुसैन, मास्टर अब्दुल रषिद, शमसुल हक, सबिबुल रहमान, नुर आलम, शमीम अहमद, सलामत अन्सारी सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।