कतरास:आल इंडिया लियाफी कतरास शाखा में आज दोपहर लंच टाईम में आधे घंटे तक धरणा प्रदर्शन किया गया। केंद्रीय कमिटी की ओर से आह्वान पर कार्यक्रम में सैकड़ों अभिकर्ताओं की उपस्थिति में जोरदार ढंग से नारेबाजी के साथ विभिन्न मांगो को लेकर प्रदर्शन किया गया।
27 सूत्री मांगो में मुख्य रुप से पेंशन, ग्रेचुटी, पी एफ, कलब मेंबर तथा अभिकर्ताओं का सम्मान से संबंधित मांग था। आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से एस एन पाल, एस एन सिंह, बिजय सिंहा, कुमार बिनय, राजेंद्र अमबसटा, उमेश पांडेय, पी के ओझा, तिरलोचन डे, उपेंद्र प्रसाद, रावन महतो, युगल महतो, आदित्य चक्रवर्ती, हारु महतो, सचिदानंद कुमार,संजय सिंह, मिलन कुमार, बलदेव महतो, देवेंद्र सिंहा आदि थे।