चतरा:नक्सलियों ने बड़ी घटना को अंजाम देने की बनाई थी योजना,
निशाने में थे सुरक्षाबल, पुलिस पार्टी को निशाना बनाने के उद्देश्य से बिछाया गया शक्तिशाली सीरीज लैंडमाइंस बरामद।
लावालौंग थाना क्षेत्र के हाहे स्कूल के समीप लगाया गया लैंडमाइंस हुआ बरामद। अभियान पर निकली पुलिस और सीआरपीएफ 190 बटालियन की संयुक्त टीम को मिली सफलता। मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते के अधिकारी, लैंडमाइंस को किया डिफ्यूज। पांच-पांच किलो का शक्तिशाली लैंडमाइंस हुआ बरामद।