रांची:आजसू पार्टी युवाओं, महिलाओं और खिलाड़ियों को हर संभव मदद करती आ रही है और आगे भी करती रहेगी। आज इसी कड़ी में झारखंड के होनहार खिलाड़ी वागीश त्रिपाठी को आजसू पार्टी राँची महानगर और हटिया विधानसभा प्रत्याशी भरत कांशी ने संयुक्त रुप से प्रोत्साहन राशि प्रदान की।
अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है
ज्ञात हो कि वागीश त्रिपाठी झारखण्ड दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन, राँची के धुरंधर बल्लेबाज हैं। वागीश ने पिछले दो वर्षों में अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है और उन्होंने कई कीर्तिमान भी स्थापित किये हैं।
आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री सुदेश कुमार महतो खेल के क्षेत्र में राज्य के युवाओं को आगे बढ़ाने एवं उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए कृतसंकल्पित हैं और जब दूरभाष पर वागीश ने उनसे संपर्क किया तो उन्होंने फौरन आजसू पार्टी राँची महानगर से सहायता प्रदान करने को कहा। ज्ञात हो कि इस वर्ष दिव्यांग प्रीमियर लीग का आयोजन शारजाह में हो रहा है। अतः वागीश के जाने-आने के खर्च में आंशिक सहयोग एवं उनके किट का पूरा खर्च आजसू पार्टी रांची महानगर एवं हटिया विधानसभा प्रत्याशी भारत कांशी साहू वहन करेंगे और इसी क्रम में आज पार्टी के केंद्रीय कार्यालय हरमू, रांची में उन्हें प्रोत्साहन राशि प्रदान की गयी।
मौके पर आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा कि पार्टी युवाओं को हर सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि युवा हर क्षेत्र में अपने हुनर को निखारें।
आजसू पार्टी रांची महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिंहा ने प्रोत्साहन राशि प्रदान करते हुए कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि वागीश शारजाह में झारखंड और पूरे भारतवर्ष का नाम रोशन करेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य रुप से आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, मधुपुर विधानसभा प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह, राँची महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिंहा, हटिया विधानसभा प्रत्याशी भरत कांशी साहू, महानगर संगठन सचिव सुनील यादव, महानगर उपाध्यक्ष बंटी यादव एवं बीरेंद्र प्रसाद, सचिव जय श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष कृष्णा सिंह, रुद्रनारायण सिंह, सुमित आदि उपस्थित थे।