राँची: एक बेटी शिक्षत होती है तो वह पूरा समाज को शिक्षित करती है। समाज की उन्नति के लिए बेटियों को शिक्षत होना अतिआवश्यक है। शिक्षा के बदौलत ही हम समाज,राज्य और देश को विकास की ओर ले जा सकते हैं।
उक्त बातें गुरुवार को मोमिन कॉन्फ्रेंस महिला विंग की अध्यक्ष तरन्नुम नाज़ ने रातू के अगड़ू में आयोजित शिक्षा जागरूकता अभियान में कही। महिला विंग के द्वारा आयोजित इस अभियान के तहत घर घर जा कर महिलाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
महिलाएं समाज के विकास में अहम भूमिका निभाती हैं
तरन्नुम नाज़ ने कहा कि महिलाएं समाज के विकास में अहम भूमिका निभाती हैं और एक उन्नत और आधुनिक समाज बनाती हैं। आप एक महिला को शिक्षित करते हैं तो आप एक पीढ़ी को शिक्षित करते हैं। महिलाओं को शिक्षित करना और उन्हें शशक्त बनाना बहुत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर शम्मा परवीन,खदीजा खातुन, फातिमा खातून, नुसरत परवीन, शाहीन परवीन, फरहाना परवीन, नाज़िया परवीन, शकीला खातून, गुलशन आरा, हसीना खातून, सलमा खातून और तरन्नुम नाज़ सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थीं।