रांची:आंदोलन कर रहे होमगार्ड के जवानों ने शुक्रवार को उग्र हो गए,
प्रदर्शन को और उग्र करते हुए होमगार्डके जवानो ने जगन्नाथपुर से पुंदाग जाने वाले रास्ते को जाम कर दिया।
होमगार्ड जवान बीच सड़क पर बैठकर अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे।
होमगार्ड आंदोलनकारियों की मांग है कि राज्य में सभी होमगार्डों को 365 दिनों तक काम मुहैया कराया जाए, और बिहार की तर्ज पर झारखंड में भी होमगार्ड के जवानों को सुविधा दे राज्य सरकार,
होमगार्ड के जवान गुरुवार से ही कार्य बहिष्कार कर चुके हैं,फिलहाल जगन्नाथपुर से पुंदाग जाने वाली सड़क से जाम हटाने के लिए मौके पर पुलिस पहुंची है, लेकिन आंदोलन कर रहे होमगार्ड जवान अपनी मांग पर अड़े हैं।