नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
अपराधझारखंड

युवक पर अज्ञात व्यक्ति ने किया चाकू से हमला

राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति ने निखिल नामक युवक को चाकू से हमला कर घायल कर दिया। निखिल कुमार किशोरगंज रोड नंबर 9 का रहने वाला है। सुखदेव नगर थाना प्रभारी ने बताया कि निखिल की बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेज दिया गया है।घायल युवक की उम्र 15 वर्ष है हालांकि अज्ञात युवक चाकू से हमला कर फरार हो गया है लेकिन पुलिस उसकी जांच में जुट गई है और सुखदेव नगर थाना प्रभारी ने बताया कि और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में नहीं थम रही है चाकूबाजी की घटनाएं

पिछले माह दिसंबर में सुखदेवनगर थाना के पास एक युवक की हत्या चाकू से गोद कर की गई थी और अन्य दो युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। इस वारदात को सुखदेव नगर थाना के 100 मीटर की दूरी पर हुई थी और इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को हिरासत में लिया था जिसमें से 2 नाबालिग थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button