रांची: शुक्रवार को अहले सुबह 7ः45 बजे महाराजा मदरा मुण्डा के गढ़ मुड़हर पहाड़ पर आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा महाराजा मदरा मुण्डा केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष श्री देवी दयाल मुण्डा जी को पता चला। उसके बाद उन्होंने तुरंत पिठोरीया थाना के प्रभारी सोरेन जी को सूचना दिए और वहां स्थानीय लोगों के साथ जाकर स्थिति को देखते हुए दमकल कर्मियों को तुरंत बुलाने के प्रशासन से कहा। उसके बाद तुरंत आधे घंटे में दमकल कर्मी पहुंच गए एवं आग पर लगभग डेढ़ दो घंटों में 10 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। अगर थोड़ी देर हो जाती तो पूरे पहाड़ पर आग फैल जाता एवं पहाड़ पर रह रहे जीव जंतुओं को काफी नुकसान हो जाता। इसमें महाराजा मदरा मुण्डा केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष के साथ मुड़हर पहाड़ के पुजारी श्री अरविंद पहान, जगदीश पहान, रंजन पहान,मानसिंघ मुण्डा,सहेन्दर मुण्डा, मनोज मुण्डा, रतन मुण्डा,अर्जून मुण्डा, एवं स्थानीय लोग मौजूद थे।
Related Articles
Check Also
Close