![हिन्दपीढी में मंगलवारी जुलूस निकालने पर दर्ज एफआईआर अविलंब वापस ले प्रशासन: महावीर मंडल डोरण्डा](https://jharkhandnewsroom.com/wp-content/uploads/2021/04/9-2.jpg)
रांची:श्री महावीर मंडल डोरण्डा केंद्रीय समिति के अध्यक्ष संजय पोद्दार मंत्री पप्पू वर्मा ने हिंदपीढ़ी महावीर मंडल के पदाधिकारियों पर प्रशासन द्वारा मुकदमा दायर करने की कड़ी शब्दों में निंदा की है। मंडल प्रशासन से मांग करती है कि प्रशासन अविलंब FIR वापस ले दूसरी मंगलवार को सभी आंखोंडो में झंडा पूजन का आयोजन किया गया था । झंडा पूजन के लिए पहले लोग मंदिर जाते हैं मंदिर से झंडा का पूजन कर फिर अपने अखाड़े में लगाते हैं।
राज्य सरकार के गाइडलाइन के अनुसार ही उत्सव मनाएगी
पिछले साल कोरोना काल में भी इसी तरह पूजा का आयोजन किया गया था। महावीर मंडल संहिता सभी रामनवमी महोत्सव से जुड़े संस्था केंद्र और राज्य सरकार के गाइडलाइन के अनुसार ही उत्सव मनाएगी परंतु सरकार और प्रशासन तुष्टिकरण के तहत कार्य ना करें इसे समाज में अच्छा संदेश नहीं जाएगा। चुकी उसी दिन एक और पर्व मना सबने देखा कितना नियमों का पालन हुआ। मधुपुर में चुनावी सभा में हजारों लोगों के बीच मुख्यमंत्री ने संबोधन किया मंडल राज्य सरकार और प्रशासन से मांग करती है कि सोहादपूर्ण वातावरण में पर्व मने और जिस भी लोगों पर दर्ज केस अविलंब वापस किया जाए।