![बंदी उरांव ने झारखण्ड के लिये अतुलनीय कार्य किया था,हमने एक मार्गदर्शक खो दिया: हेमंत सोरेन](https://jharkhandnewsroom.com/wp-content/uploads/2021/04/3-7.jpg)
रांची:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बिहार सरकार के पूर्व मंत्री, छोटानागपुर संथालपरगना कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बंदी उरांव के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन कर शोकाकुल परिजनों को ढाढ़स बंधाया। मुख्यमंत्री ने कहा हमने एक मार्गदर्शक खो दिया है।
उनके आदर्श और विचार सदैव हमारी जेहन में जीवित रहेंगे
झारखण्ड जैसे प्रदेश के लिये श्री उरांव ने अतुलनीय कार्य किया था। उनके आदर्श और विचार सदैव हमारी जेहन में जीवित रहेंगे। इस मौके पर मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, विधायक राजेश कच्छप, विधायक बंधु तिर्की व अन्य उपस्थित थे